Vedant Samachar

Accident News: हादसे का शिकार तेज रफ्तार BMW, फिर गालियां देने लगा ड्राइवर

Vedant Samachar
2 Min Read

लुधियाना ,23दिसंबर : पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर एलिवेटेड पुल पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई. ड्राइवर से स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वह गाड़ी को संभाल नहीं सका और डिवाइडर से टकराने पर धमाके जैसे आवाज आई. मालूम हुआ कि ड्राइवर ने रास्ते में पहले भी एक अन्य कार को साइड मारी है. गाड़ी का नंबर उतर प्रदेश का है. पुल पर रंगाई का काम कर रहे लोग जब ड्राइवर को कार से सुरक्षित बाहर निकालने पहुंचे तो ड्राइवर नशे की हालत में था.

वह मदद के लिए आए लोगों को ही गालियां देने लगा. लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सूचित किया तो ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया. कुलविंदर सिंह जस्सा ने कहा कि वह पुल पर रंग करने का काम करता है. उसने देखा कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार से आई. पहले गाड़ी फुटपाथ डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क पर जा गिरा. ड्राइवर नशे की हालत में था. उसकी जब मदद करनी चाही तो उसने उन्हें गालियां दी. मौके पर कुछ अन्य लोग भी अपने वाहन रोक कर खड़े हो गए. ड्राइवर ने उन्हें भी गालियां दीं.

गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि यदि वह साइड डिवाइडर से टकराती तो हो सकता था कि पुल के नीचे गिर जाती. कार का अगला पहिया तक खुल गया है. फ्रंट सीट के दोनों एयर बैग खुल गए है. मौके पर पहुंच पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर गाड़ी मालिक के परिजनों को सूचित कर दिया है और जांच कर रही है.

Share This Article