Vedant Samachar

कोरबा जिले से बड़ी खबर:कटघोरा निवासी युवक की जानलेवा हमले में मौत, जटगा–पसान मार्ग पर तीन लोगों ने किया प्राणघातक हमला

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा ,23 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले के कटघोरा निवासी अक्षय गर्ग पर जटगा–पसान मार्ग के आसपास तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवक पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article