Vedant Samachar

रश्मिका मंदाना की मायसा की पहली झलक 24 दिसंबर 2025 को, नया पोस्टर हुआ जारी

Vedant samachar
2 Min Read

0.मायसा का फर्स्ट ग्लिम्प्स 24 दिसंबर को होगा रिलीज़, रश्मिका मंदाना के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह

मुंबई। रश्मिका मंदाना की आने वाली फ़िल्म मायसा को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रतिभाशाली और खूबसूरत रश्मिका की इस फ़िल्म का दमदार टीज़र और हाल ही में आया पोस्टर पहले ही खूब चर्चा में है। जैसे-जैसे इंतज़ार बढ़ रहा है, मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है, मायसा की पहली झलक 24 दिसंबर 2025 को सामने आएगी।

सोशल मीडिया पर मायसा के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का एक ज़ोरदार पोस्टर शेयर करते हुए 24 दिसंबर 2025 को फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज़ होने की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने लिखा— ज़ख़्मों से ताक़त तक। दर्द से आजादी तक। दुनिया याद रखेगी, की पहली झलक 24.12.25 को पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में देखने के लिए तैयार रहिए , उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने बताया कि फैंस के लिए जल्द ही फ़िल्म की एक खास झलक भी रिलीज़ की जाएगी। मायसा को इस साल की सबसे रोमांचक फ़िल्मों में से एक माना जा रहा है।

अनफॉर्मूला फ़िल्म्स के बैनर तले बनी और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार मायसा एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। इसकी कहानी आदिवासी इलाकों पर आधारित है, जिसमें दमदार दृश्य, मज़बूत कहानी और रश्मिका मंदाना का यादगार अभिनय देखने को मिलेगा।

Share This Article