जांजगीर-चांपा ,20 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले में आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने चयनित आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश सौंपते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना न केवल गौरव की बात है, बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त आरक्षकों से ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थापना प्रभारी कृष्ण साहू भी उपस्थित रहे। नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में इस दौरान उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में नूतनराम पटेल, प्रमोद कुमार, शिवनारायण कुम्भकार, अविनाश कुमार राठौर, भगत कुमार पटेल, देवश कुमार, नंद किशोर लसार एवं नैना जाहिरे शामिल हैं।



