[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

सर्व-सुविधायुक्त, पारदर्शी और किसान-हितैषी धान खरीदी जारी, शासन की सुचारु धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों का बढ़ाया आत्मविश्वास – किसान प्रेमलाल

सर्व-सुविधायुक्त, पारदर्शी और किसान-हितैषी धान खरीदी जारी, शासन की सुचारु धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों का बढ़ाया आत्मविश्वास – किसान प्रेमलाल

जांजगीर-चांपा 19 दिसंबर 2025/ जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बन रही है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई 24×7 “तुंहर टोकन” ऐप सुविधा से किसान अब अपनी सुविधा के अनुसार दिन-रात किसी भी समय टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे भीड़, समय की बाध्यता और अनावश्यक परेशानियाँ समाप्त हो गई हैं।

इसी कड़ी में जिले के पेंड्री धान खरीदी केंद्र में ग्राम पेंड्री निवासी किसान प्रेमलाल कश्यप ने 74.40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान श्री कश्यप ने बताया कि टोकन ऐप के माध्यम से उन्हें समय पर टोकन मिला, केंद्र में पहुंचते ही तौल, पर्ची और अन्य प्रक्रियाएँ सहज और व्यवस्थित रहीं। केंद्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था और त्वरित सेवा जैसी सुविधाओं ने उनके अनुभव को और बेहतर बनाया। उन्होंने कहा कि शासन की सहयोगी नीतियों और सुचारु खरीदी व्यवस्था ने किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही सर्व-सुविधायुक्त, पारदर्शी और किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था जांजगीर-चांपा जिले में सुशासन का सशक्त उदाहरण बन रही है। किसानों के चेहरे पर संतोष और उत्साह इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार की नीतियाँ ज़मीन पर असर दिखा रही हैं।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar