सड़क हादसे में 2 की मौत बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,बुजुर्ग की हालत गंभीर…

जांजगीर 15 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। तीनों एक ही बाइक में बैठक घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय के पास हुआ है। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए हैं।

युवक के सिर से काफी खून बह गया था।

युवक के सिर से काफी खून बह गया था।

जानकारी के मुताबिक, कोटगढ़ के रहने वाले परमेश्वर श्रीवास(34), दिलीप श्रीवास(28) और लच्छीराम श्रीवास तनौद गांव गए थे। ये सभी गांव से वापस लौटर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच अकलतरा में शाम को करीब 7.30 बजे से 8 बजे के बीच जनपद कार्यालय के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों नीचे गिर गए। आशंका है कि बाइक के चक्के का टायर फिसला होगा। जिसके चलते ये घटना हुई है।

बुजुर्ग को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

बुजुर्ग को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने देखा तो तीनों नीचे रोड पर ही पड़े हुए थे। बताया गया कि दोनों युवक के सिर से काफी खून बह गया था। तीनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में अभी और कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को मंगलवार को मॉर्चुरी में रखवाया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम अब बुधवार को किया जाएगा। तीनों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।