Vedant Samachar

बचे हुए सरकारी कर्मियों के e-KYC करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर

Vedant samachar
1 Min Read

  • ईकेवाईसी अपडेट नहीं होने पर दिसंबर माह के वेतन में होगी परेशानी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसंबर 2025/ कार्यालय जिला कोषालय द्वारा सभी विभागों  के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को निर्देश दिए हैं कि वे ईकेवाईसी से बचे हुए अपने समस्त अधिकारी, कर्मचारी का कार्मिक संपदा मॉडयूल में प्रोफाइल अपडेट (ईकेवाईसी) 15 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से करें। ईकेवाईसी अपडेट नहीं होने की स्थिति में दिसंबर माह के वेतन आहरण में समस्या हो सकती है।

Share This Article