[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG TRANSFER : राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले

अंबिकापुर, 02 मार्च (वेदांत समाचार)। जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कलेक्टर अजित बसंत ने विभिन्न तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कुल 16 राजस्व निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार विश्वनाथ तिवारी को राजस्व निरीक्षक मंडल अंबिकापुर-3 से लखनपुर, रामकुमार राम को अंबिकापुर-4 से रघुनाथपुर (धौरपुर), संजय सिंह को अंबिकापुर-5 से उदयपुर तथा धर्मेंद्र कुमार सिंह को अंबिकापुर-6 से बतौली पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में सबल साय एक्का को धौरपुर से अंबिकापुर-3, विकास कुमार सोनपाकर को उदयपुर से अंबिकापुर-4, राज बहादुर सिंह को खम्हरिया (उदयपुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल तथा संजय कुमार सिंह को लखनपुर से अंबिकापुर-5 में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार सिंह को सलका (लखनपुर) से अंबिकापुर-6, छय कुमार पैंकरा को पेटला सीतापुर से नजूल, शिवपूजन तिवारी को बतौली से नजूल, रामदेव यादव को नजूल से लुंड्रा, सरयू राम पैंकरा को नजूल से खम्हरिया (उदयपुर), आशीष गुहा को नजूल से धौरपुर, विजय कुमार श्रीवास्तव को नजूल से सलका (लखनपुर) तथा सत्येंद्र कुमार मिश्रा को राजस्व निरीक्षक डायवर्सन से पेटला सीतापुर पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस व्यापक फेरबदल को राजस्व कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें, ताकि राजस्व संबंधी कार्यों का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके।

[metaslider id="133"]