[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जब्त माइनिंग विभाग ने पांच क्षेत्रों में की अचानक जांच

बिलासपुर, 21 मार्च (वेदांत समाचार): बिलासपुर में माइनिंग विभाग ने खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आज 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 8 वाहन जब्त किए। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। विभाग की टीम ने जिले के निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान, सरकंडा क्षेत्र से गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा और रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा जब्त किया गया। निरतु और तुरकाडीह से एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई।

लोखंडी क्षेत्र से 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पकड़ा गया।

अशोक नगर क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए 1 हाइवा वाहन भी जब्त किया गया।

कुल 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सभी 8 जब्त वाहनों को पुलिस थाना सरकंडा और कोनी की हिरासत में रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।

[metaslider id="133"]