[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

143 बीट्स में निगरानी का जाल पहली बार पूरे क्षेत्र में हुआ सर्वे,उदंती-सीतानदी के ट्रैप कैमरों में लगतार कैद हो रहे बाघ की तस्वीरे…

गरियाबंद,13मार्च (वेदांत समाचार)। गरियाबंद जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की मौजूदगी के उत्साहजनक संकेत मिल रहे हैं। ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन (AITE) 2026 के दौरान लगाए गए ट्रैप कैमरों में लगातार बाघों की तस्वीरें कैद हो रही हैं, जिससे वन विभाग में उत्साह का माहौल है।

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल प्रभाव कम होने के बाद पहली बार रिजर्व के सभी 143 बीट्स में बाघों की गणना कराई जा रही है। इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते केवल 60 से 70 प्रतिशत क्षेत्र में ही सर्वे हो पाता था। डीएफओ के अनुसार, इस बार पूरे क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और कई स्थानों से बाघों की तस्वीरें मिल रही हैं।

यह संकेत देता है कि रिजर्व क्षेत्र में बाघों की गतिविधि मौजूद है और उनका मूवमेंट लगातार दर्ज हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में सर्वे होने से बाघों की वास्तविक संख्या और उनकी गतिविधियों का बेहतर आकलन हो सकेगा। साथ ही, इससे संरक्षण की योजनाओं को और मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

[metaslider id="133"]