[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

ब्रेकिंग : युवक की बेरहमी से हत्या 4 आरोपी गिरफ्तार शव डबरी में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़,18 मार्च (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ आपसी विवाद में एक युवक की डंडा और टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को डबरी में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आपसी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने डंडा और टांगी से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को डबरी में फेंक दिया, ताकि घटना के साक्ष्य मिटाए जा सकें।

इतना ही नहीं, आरोपियों के परिजनों ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर दी, जिससे पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए डंडा, टांगी, मोटरसाइकिल और कपड़ों को जब्त किया है।

इसके अलावा घटनास्थल से खून लगा जूट का बोरा, मोबाइल फोन और गमछा भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से पूरे मामले का खुलासा हो गया और आरोपियों को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

[metaslider id="133"]