[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

नेशनल सेफ्टी मंथ पर LIPL सेफ्टी टीम ने लगाया रक्तदान शिविर, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कोरबा,15मार्च (वेदांत समाचार)। नेशनल सेफ्टी मंथ के उपलक्ष्य में LIPL सेफ्टी टीम (बालको साइट) द्वारा रविवार को कोरबा स्थित बिलासा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस रक्तदान अभियान में कुल 45 प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस वर्ष नेशनल सेफ्टी मंथ की थीम “Engage, Educate and Empower People to Enhance Safety” को ध्यान में रखते हुए आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना ही नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ना, रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा समाज को जरूरतमंदों की मदद के लिए सशक्त बनाना भी है।

महात्मा गांधी के विचार “खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दूसरों की सेवा में खुद को खो दें” को प्रेरणा मानते हुए LIPL सेफ्टी टीम ने इस आयोजन को एक सामाजिक मिशन के रूप में सफल बनाया।

बिलासा ब्लड बैंक की टीम ने LIPL (बालको साइट) के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा की पहल जारी रखी जाएगी।

[metaslider id="133"]