Vedant Samachar

सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 2 नक्सली ढेर, 2025 में मारे गए नक्सलियों की संख्या 83 पहुंची

Lalima Shukla
1 Min Read

रायपुर,01 मार्च (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद को अंत करने का संकल्प मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सफल हो रहा है। सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के बदौलत नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।

बता दें कि सुकमा जिले में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों को मिलाकर 2025 में 83 नक्सली ढेर हुए हैं। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बड़े लीडर्स से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि किस्टाराम इलाके में कोबरा, डीआरजी और जिला बल के करीब 500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

Share This Article