Vedant Samachar

मिशन शक्ति संकल्प शिविर में पिपरिया पंचायत की महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का संदेश

Vedant samachar
2 Min Read

एमसीबी, 02 सितम्बर 2025/ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पिपरिया में मिशन शक्ति (हब) के अंतर्गत SANKALP-HEW विशेष जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं, नीतियों तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके कौशल एवं क्षमता निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

यह कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा (मिशन शक्ति-हब) द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, हब के कर्मचारियों ने उपस्थित महिलाओं को योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।


शिविर में मिशन शक्ति और सखी वन-स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाते हुए महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल सशक्तिकरण से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि शासन की हर योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार भी किया। इस पहल ने पिपरिया ग्राम पंचायत की महिलाओं को यह भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाएं उनके लिए हैं और उनका सही उपयोग करके वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकती हैं।

Share This Article