Vedant Samachar

Watch Video : सरगुजा संभाग में गिरे ओले, बिछी बर्फ की चादर…आम, महुआ और सब्जी की फसल को नुकसान

Lalima Shukla
1 Min Read
Watch Video : सरगुजा संभाग में गिरे ओले, बिछी बर्फ की चादर...

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मौसम का मिजाज बदल गया है। बलरामपुर जिले में आज (शुक्रवार) सुबह जमकर ओले गिरे। ओलावृष्टि से लहसुनपाट और सामरीपाट का इलाका कश्मीर की तरह नजर आने लगा। वहीं ओले से आम, महुआ और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पेंड्रा में भी जमकर बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट आई है।

मौसम बदलने के साथ गिरा तापमान

मौसम में बदलाव के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और सरगुजा में शुरूआती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मार्च में अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

Share This Article