सुबह की ताजा हवा में वॉक करने से कोसों दूर रहती हैं ये बीमारियां

दादी नानी आज भी कहती हैं किस इंसान का शरीर काम के लिए बना है। काम यानि फिजिकल वर्क, लेकिन पिछले कुछ सालों में लोगों ने फिजिकल वर्क करना एकदम कम कर दिया है। जिसकी वजह से शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। खराब हो रही लाइफस्टाल को ठीक करने के लिए रोजाना वॉक से शुरुआत करें। जिन लोगों की सिटिंग जॉब है उन्हें रोजाना कुछ मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। जिस तरह हेल्दी खाने से शरीर को एनर्जी और पोषण मिलता है ठीक उसी तरह सुबह की वॉक फिट रहने के लिए जरूरी है। घर के बड़े रोजाना सुबह ताजा हवा में टहलने की सलाह देते हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह टहलने से कई गंभीर बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। सुबह सिर्फ 30 मिनट की वॉक आपके शरीर को फिट रख सकती है। रोजाना वॉक करने के अनगिनत फायदे हैं। इसलिए आसल छोड़कर आज से ही वॉक शुरू कर दें।

सुबह वॉक करने के फायदे

मजबूत होगा इम्यून सिस्टम- फिट रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना सबसे जरूरी है। इसके लिए आपको अच्छी हेल्दी डाइट लेनी चाहिए साथ ही कुछ मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। सुबह की ताजा हवा में वॉक करने से शरीर कई बीमारियों और इंफेक्शन से बचता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

जोड़ों के दर्द में आराम- अर्थराइटिस और गठिया के मरीज को सुबह जरूर कुछ देर वॉक करनी चाहिए। जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए सुबह की वॉक किसी दवा की तरह काम करती है। सुबह वॉक करने से शरीर को फ्रेश एयर और जोड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। जिससे दर्द में आराम मिलता है।

जन घटाने में तेजी- जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए वॉक सबसे जरूरी है। वेट लॉस के दौरान की गई फिजिकल एक्टिविटी कई गुना असर दिखाती है। मोटापा कम करने के लिए रोजाना पैदल चलना शुरू कर दें। वॉक से कैलोरी बर्न होंगी और वजन भी तेजी से कम होने लगेगा।

हार्ट रहेगा हेल्दी- दिल की सेहत के लिए वॉक को सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। हार्ट के मरीज को सुबह कुछ देर वॉक करनी चाहिए। इससे दिल स्वस्थ रहता है। वॉक करने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

डायबिटीज और हाई बीपी में असरदार- कुछ देर पैदल चलना डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। शुगर के मरीज को रोजाना 30 मिनट पैदल जरूर चलना चाहिए। शुगर में सुबह की वॉक असरदार काम करती है। सुबह वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना भी आसान होता है।