Vedant Samachar

विश्व हिंदू परिषद के नेता विनय मोहन पाराशर का निधन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 3 जुलाई 2025: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख विनय मोहन पाराशर जी का निधन हो गया है। वे संघ के बाल स्वयंसेवक और विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन करते थे।

उनका निधन आज सुबह 7:15 बजे ओजोन हॉस्पिटल रिसदी, कोरबा में हुआ। गत रात को 11:00 बजे उन्हें अचानक सिर में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आगे की संस्कार की सूचना बाद में दी जाएगी।

Share This Article