Vedant Samachar

विष्णु देव साय ने मंत्री परिषद के सदस्यों व अन्य सांसदों, विधायकों के साथ किया ताता पानी महोत्सव 2026 में एसईसीएल भटगाँव के स्टॉल का अवलोकन

Vedant samachar
1 Min Read

भटगाँव, 15 जनवरी (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय द्वारा मंत्री परिषद के माननीय सदस्यों व अन्य सांसदों, विधायकों के साथ 2026 को ताता पानी महोत्सव 2026 के भ्रमण के दौरान एसईसीएल भटगाँव के स्टॉल का अवलोकन किया गया। एसईसीएल स्टॉल पर मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा स्टॉल में प्रदर्शित एसईसीएल की खनन, सुरक्षा एवं विविध सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया एवं राज्य के विकास में एसईसीएल के प्रयासों की प्रशंसा की गई तथा शुभकामनाएँ दी गई। एसईसीएल, भटगाँव स्टॉल विशिष्ट जनों, आमजनों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ताता पानी महोत्सव छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नैसर्गिक एवं विस्तृत प्रदर्शन की अनूठी पहल है।

इस महोत्सव में प्रति वर्ष छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, आकर्षक लोक संस्कृति के साथ-साथ राज्य के आधुनिक विकास के विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित किया जाता है। एसईसीएल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष के आयोजन हेतु भी जिला प्रशासन को 15 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

Share This Article