Vedant Samachar

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में ग्राम अखिल भारतीय पंचायत परिषद् विकास कार्यशाला का आयोजन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,04 जुलाई 2025 (वेदांत समाचार)। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बांगो में अखिल भारतीय पंचायत परिषद् द्वारा ग्राम विकास के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वरिष्ट समाज सेवी सुनील ने ग्राम विकास समिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे ग्राम और पंचायत का विकास संभव हो सके।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के जिला अध्यक्ष लोकेश साहू ने पंचायत परिषद् की भूमिका और ग्राम विकास में इसके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने और शासन प्रशासन के कार्यों से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष परस मरकाम, जिला सचिव लक्ष्मण सिंह, और ब्लॉक अध्यक्ष अमर कुंवर सारथी ने भी अपने विचार साझा किए। ग्राम से जुड़ी समस्याओं को लिखा गया और उनके समाधान के लिए जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन मनराखन अगरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील, संतोष भैया, लोकेश साहू, लक्ष्मण भैया, परस मरकाम, अमर कुंवर सारथी, और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article