Vedant Samachar

जांजगीर चांपा : जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डे ने किया पदभार ग्रहण

Vedant samachar
2 Min Read

0 पत्रकारवार्ता के दौरान सभी पत्रकारों से परिचय लिया जाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत दिनों बस्तर क्षेत्र में चलाए गए नक्सल आपरेशन के संबंध अपना अनुभव साझा किया गया

जांजगीर चांपा, 17 मई (वेदांत समाचार)। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डे (IPS) ने आज दिनांक 17.05.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं कानून सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था करने निर्देशित किया गया, तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा पदभार ग्रहण करने पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में पत्रकार्ता भी लिया जाकर अपना अनुभव साझा किया।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय इसके पूर्व STF बघेरा में पदस्थ थे जो वर्ष 2000 बैच के डायरेक्ट DSP है। रायपुर जिला में परिवेक्षाधीन अवधि के पश्चात SDOP बेमेतरा, SDOP किरंदुल, CSP राजनांदगांव, ASP बिलासपुर, कोरबा तथा जगदलपुर, दुर्ग SP रेडियों में पदस्थ रह चुके हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, DSP अजाक जितेंद्र खूंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, SDOP जांजगीर श्री प्रदीप कुमार सोरी, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, स्टेनो राजेंद्र श्रीवास्तव, ASI अश्वनी राठौर रीडर -1 सहित पुलिस कार्यालय में पदस्थ अधि./ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article