मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, धर्मेंद्र को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन धर्मेंद्र के फैंस को उनकी सेहत की चिंता हो रही है।
अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भारती होने की खबर जैसे ही सामने आई फैंस की चिंता बढ़ गई। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है कि, धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा ख़राब है। वहीं धर्मेंद्र के परिवार के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, कुछ भी सीरियस नहीं है, धर्मेंद्र को उम्र से जुड़ी चीजों को लेकर रूटीन चेकअप के लिए एडमिट किया गया है।
धर्मेंद्र की टीम का बड़ा बयान
वहीं अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर उनकी टीम का भी बयान सामने आया है। धर्मेंद्र की टीम का कहना है कि, एक्टर को रेगुलर चेकअप के लिए एडमिट किया गया है। उम्र के चलते उन्हें अपना चेकअप समय-समय पर करवाना पड़ता है, इसलिए वो अस्पताल में हैं। किसी ने उन्हें स्पॉट किया होगा और न्यूज बना दी गई। वो बिल्कुल ठीक है और स्वस्थ भी हैं. कुछ भी घबराने वाली बात नहीं है। कुछ हफ़्तों पहले भी धर्मेंद्र को अस्पताल में देखा गया था। बताया गया कि, तब भी वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और मुस्कुरा रहे हैं।



