Vedant Samachar

कोरबा जिले में ग्राम पंचायत रलिया के उपसरपंच का निर्विरोध चुनाव

Vedant samachar
1 Min Read

बिनोद उपाध्याय,कोरबा,08 मार्च 2025।जिले के जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रलिया में उपसरपंच चुनाव 8 मार्च को संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रदीप राठौर को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया है। प्रदीप राठौर को उनके मिलनसार स्वभाव और ग्राम के नागरिकों के साथ मिलकर दुख सुख में शामिल होने के लिए जाना जाता है।

उनके निर्विरोध चुनाव पर पूरे ग्रामवासी में हर्ष व्याप्त है और गांव में धूमधाम से बाजा गाजा के साथ सभी को रंग गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई गई। यह चुनाव गांव के पूरे पंचगणों में एक संगठन भाईचारा की भावना को दर्शाता है।

Share This Article