रायपुर, 01 जुलाई (वेदांत समाचार)। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बालको प्लांट पहले सरकारी था, लेकिन अब यह प्राइवेट हो गया है। ऐसे में यहां भी प्राइवेट रिजर्वेशन होना चाहिए।
आठवले ने आगे कहा कि वह मोदी सरकार में मंत्री हैं, लेकिन फिर भी वह समय-समय पर अपनी बात रखते हैं कि प्राइवेट सेक्टर में भी गवर्नमेंट सेक्टर की तरह रिजर्वेशन की वकालत की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गवर्मेंट सेक्टर अब प्राइवेट होते जा रहे हैं, ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए।
इसके अलावा, आठवले ने बस्तर में जंगलों की कटाई को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जंगल में कोई कटाई कर रहा है, तो उसे पिटाई होगी। उन्होंने अवैध कटाई नहीं होने की बात कहते हुए इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करने की बात कही ।



