Vedant Samachar

17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, नवजात को जन्म देने के बाद कचरे में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read
  • दुष्कर्म का मामला सामने आया

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 17 साल की मज़दूर की बेटी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात को कचरे में फेंक दिया गया था जिसे लोगों की शिकायत पर पुलिस ने ज़ब्त किया। पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरी घटना सामने आई। पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग के माता-पिता मज़दूरी करते हैं। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों अरबाज़ और सलमान, को गिरफ़्तार किया है। दोनों आरोपी प्लास्टिक का गोदाम चलाते हैं। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक नवजात बच्ची दिखाई दी है जिसे कोई फेंक गया है। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुँचाया और मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि इलाके की ही 17 साल की नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया है। नाबालिग ने स्वीकार किया कि आरोपी सलमान और अरबाज़ जो पास ही प्लास्टिक का गोदाम चलाते हैं उसे धमकाकर दुष्कर्म करते थे।

इसके अलावा नाबालिग ने यह भी बताया कि उसकी मां के एक रिश्तेदार ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। चार-पाँच दिन पहले उसने बच्ची को जन्म दिया लेकिन डर के कारण किसी को नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक अब डीएनए जांच से यह पता लगाया जाएगा कि नवजात बच्ची का असली पिता कौन है। फिलहाल मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

Share This Article