आज का दैनिक राशिफल 28 मार्च 2025:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा का दिन ? पढ़ें आज का ….

आज का पंचांग

मेष, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल मेष राशि के जातक कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं। जो लोग अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा। आप अपनी माता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। आप अपनी संतान से किया वादा पूरा करेंगे।

वृष, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल वृष राशि के जातकों में उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से आसानी से काम निकलवाने की कोशिश करेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी कानूनी मामले में परेशानी का सामना कर रहे थे, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको कुछ अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो आपको मजबूरी के कारण न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

मिथुन, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल मिथुन राशि के जातकों की आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर चिंतित थे, तो जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। राजनीति में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने घर के नवीनीकरण पर भी काफी धन खर्च करेंगे और बच्चे किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क, राशि 28 मार्च 2025 राशिफलकर्क राशि वालों के लिए दिन लंबे समय से अटके काम पूरे करने का दिन होगा। आपको अपनी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार वालों की ओर से तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको अपने व्यापार में योजनाओं के साथ-साथ कुछ नए उपकरणों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद आ सकती है।

सिंह, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल सिंह राशि वालों को किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको लेन-देन बहुत सावधानी से करने होंगे। आपके शत्रु भी प्रबल होंगे। आप अपने काम से अपनी मेहनत तो पूरी करेंगे, लेकिन परिणाम मिलने में आपको दिक्कतें जरूर आएंगी। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

कन्या, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल कन्या राशि वालों के लिए दिन चिंता भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। जो छात्र पढ़ाई में ढिलाई बरतेंगे, उन्हें परीक्षा में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपके बच्चे अपनी मनमानी करेंगे, जिससे उनकी परेशानियाँ बढ़ेंगी। आपको अपने पुराने लेन-देन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल तुला राशि के जातकों के रोजगार में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह भी दूर होगी। कामकाज में अधिक परेशानियों के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी खास काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। 

वृश्चिक, राशि 28 मार्च 2025 राशिफलवृश्चिक राशि के जातकों को सामाजिक सम्मान मिल सकता है। कुछ नया करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवार में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर सुलझाएंगे, जिससे घर में शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। अगर आप अपने पैसों को लेकर कोई योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें।

धनु, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल धनु राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति का रहेगा। विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे छात्रों को कोई स्कॉलरशिप मिल सकती है। आपके अधिकारी आपको आपके काम को लेकर कोई सलाह भी दे सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी खान-पान की आदतों के कारण पेट से जुड़ी कोई समस्या बढ़ेगी।

मकर, राशि 28 मार्च 2025 राशिफल मकर राशि के जातकों के लिए आय और व्यय की तुलना में दिन बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने आस-पड़ोस के मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको काफी सोच-समझकर किसी को पैसा उधार देना होगा। आपके ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

कुंभ, राशि 28 मार्च 2025 राशिफलकुंभ राशि के जातकों के कामकाज में अगर कुछ रुकावटें आ रही थीं तो वह भी दूर होंगी। कोई नया काम करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले-शिकवे भुला भी सकते हैं और नहीं भी। कल आपके कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

मीन, राशि 28 मार्च 2025 राशिफलमीन राशि के जातकों के आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने कामकाज में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए कोई नई जमीन, वाहन आदि खरीदना शुभ रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक से आप कुछ ऐसे फैसले लेंगे, जिन्हें देखकर कार्यस्थल पर लोग हैरान रह जाएंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों को कल पर टालने से बचना होगा।