आज का दैनिक राशिफल 23 मार्च 2025:सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

आज का पंचांग

मेष, राशि 23 मार्च 2025 राशिफल मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। नई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। आपको अपने बच्चों से किया वादा पूरा करना होगा। कोई पुराना लेन-देन निपट सकता है। बच्चों की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। दोनों एक-दूसरे के काम में पूरा सहयोग करेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते में न आने दें।

वृष, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलवृष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने विरोधियों की चालों को समझेंगे और उन्हें आसानी से हराने की कोशिश करेंगे। किसी किराए के काम से आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके बॉस आपकी दी गई सलाह पर जरूर अमल करेंगे। आपको अपने आस-पास किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा।

मिथुन, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलमिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जनसंपर्क में वृद्धि होगी, लेकिन इसके साथ ही आपके शत्रु भी पैदा होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई पुराना लेन-देन निपट जाएगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर कोई काम रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है।

कर्क, राशि 23 मार्च 2025 राशिफल कर्क राशि वालों को अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। अगर आप अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घूमते-फिरते कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वे कहीं आवेदन कर सकते हैं।

सिंह, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलसिंह राशि वालों के लिए दिन आत्मसम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लोग एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे। कामकाज को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेंगे। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आप अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

कन्या, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलकन्या राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अपने व्यवहार में सहनशीलता के कारण आप लोगों से बहुत से काम निकलवा पाएंगे। आपका व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी से बात न करें। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं पर खूब खर्च करेंगे, लेकिन दिखावे के चक्कर में न पड़ें। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है।

तुला, राशि 23 मार्च 2025 राशिफल तुला राशि के जातकों को कुछ तनाव से मुक्ति मिलेगी। यदि आपका कोई कोर्ट केस लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपके विरोधी पूरी कोशिश करने के बाद भी सफल नहीं हो पाएंगे। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे।

वृश्चिक, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलवृश्चिक राशि के जातकों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई काम लंबित था, तो उसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार में कोई प्रोजेक्ट आपके लिए नई समस्याएं खड़ी करेगा। काम के सिलसिले में आपको किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। छात्रों को पढ़ाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलधनु राशि के जातकों के विरोधी परेशान रहेंगे। आप प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा आप आसानी से पूरा करेंगे। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।

मकर, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलमकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके शौक और मौज-मस्ती की चीजों में बढ़ोतरी होगी। अच्छी आमदनी के कारण आप आसानी से खर्च कर पाएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे, आपको किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से बचना होगा। किसी विरोधी के बहकावे में न आएं। यात्रा करते समय आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। व्यापार पहले से बेहतर चलेगा।

कुंभ, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलकुंभ राशि के जातक खुश रहेंगे, आपको अपने काम में धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यापार में अपेक्षित लाभ मिलने से आप खुश रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आप किसी से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

मीन, राशि 23 मार्च 2025 राशिफलमीन राशि के जातक अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके मन में नई उम्मीदें उत्पन्न होंगी, जिससे वे खुश होंगे और अपने काम को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में चल रही परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। संतान को नई नौकरी मिलने के कारण आज घर में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।