कोरबा 12 जून 2025 (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। श्री साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
लोकार्पण कार्यों का विवरण:
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 16 लोकार्पण कार्यों में शामिल हैं:
– लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग: 15 करोड़ 06 लाख 77 हजार लागत के 11 कार्य।
– स्वास्थ्य विभाग: भैसमा, कुदमुरा और पसान में 75-75 लाख की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण।
– नगर पालिक निगम कोरबा: 03 करोड़ 58 लाख की लागत से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा में नवीन भवन/जीर्णोद्धार कार्य।
– क्रेड़ा विभाग: 03 करोड़ 20 लाख 70 हजार 920 रूपये की लागत से कोरबा जिले के 47 छात्रावासों/आश्रमों में 2.4 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य।
भूमि पूजन कार्यों का विवरण:
भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत शामिल हैं:
– नगरीय प्रशासन विभाग: 15 करोड़ 38 लाख 85 हजार लागत के 09 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास।
– 100 टीपीडी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए 06 करोड़ 66 लाख 35 हजार।
– सिटी बस डिपो/टर्मिनल कॉपलेक्स के निर्माण के लिए 05 करोड़ 78 लाख एक हजार।
– अन्य विभिन्न कार्य जैसे एसएनसीयू हॉल, प्रशिक्षण हॉल, जल संवर्धन और भू-जल स्त्रोत सुधार कार्य।
– ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग: 03 करोड़