कोरबा, 20 मई 2025। जापान कराते डू हकुआकाई ऑर्गेनाइजेशन इंडिया के तत्वाधान में मेरठ उत्तर प्रदेश में आयोजित 13वीं साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 पुरुष और महिला कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
स्वर्ण पदक विजेता:
- बेंजिल एटकिंस (कोरबा) – 55 किलोग्राम वर्ग
- रजत गोयल (कोरबा) – 57 किलोग्राम वर्ग
- गोविंद यादव (जशपुर) – 69 किलोग्राम वर्ग
- कुमारी कुसुमलता राठौर (सक्ती) – 45 किलोग्राम वर्ग
- श्रीमती सुखमिंदा बाई प्रजापति (जशपुर) – 46 किलोग्राम वर्ग
- कुमारी ज्योति ध्रुवे (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) – 46 किलोग्राम वर्ग

रजत पदक विजेता:
- भानु यादव (जशपुर)
- रानी चौहान
- सुमन टंडन
- सीमा धीरही
- प्रिया चौहान
- सुकेसी लकड़ा
छत्तीसगढ़ टीम ने अपने प्रदर्शन से चैंपियन ट्रॉफी भी हासिल की है। सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से आयोजन समिति को प्रभावित करते हुए 09-10 अगस्त 2025 को जापान टोक्यो में आयोजित होने वाली वर्ल्ड कराते चैंपियनशिप में अपना चयन करवाने में सफल रहे।
कोरबा पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और उन्हें अबीर, गुलाल, पुष्प माला और गुच्छ से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों को जापान जाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।