Vedant Samachar

करंट की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत, नगरी ब्लॉक के ग्राम बेलरगांव में फैली शोक की लहर…

Vedant Samachar
2 Min Read

नगरी,27 सितम्बर। बेलरगांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। आप को बता दें कि 25 सितंबर गुरुवार को ग्राम बेलरगांव निवासी हेमलता पटेल (उम्र 32 वर्ष), पति ख़िरबान पटेल की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय घटी जब खेत में बोर चलाने के लिए बिजली आपूर्ति हेतु लगाए गए केबल तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।

यह करंट फेंसिंग तार से संपर्क में आ गया, जिससे पूरे फेंसिंग तार में बिजली दौड़ने लगी। हेमलता पटेल इसी फेंसिंग तार की चपेट में आ गईं। बताए जाता हैं कि हेमलता पटेल स्थानीय यूनिक स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थीं। वे गुरुवार सुबह 9:30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन जब शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। स्कूल में पूछताछ करने पर पता चला कि वे स्कूल पहुंची ही नहीं थीं।

ये भी पढ़ें : गोदावरी इस्पात में गर्म लोहे की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत; विधायक अनुज पहुंचे अस्पताल, पुलिस-प्रशासन कों दिये जांच के निर्देश

अगले दिन, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों को एक खेत में महिला का शव फेंसिंग तार से चिपका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग द्वारा तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया ।

घटना के बाद पूरे बेलरगांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा यह मांग की जा रही है कि खेतों में अवैध और असुरक्षित तरीके से की जा रही विद्युत व्यवस्था पर प्रशासन सख्त कार्यवाही करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

जांच जारी है, पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share This Article