Vedant Samachar

दण्डकारण्य वेब फ़िल्म का पहला गीत “आदिवासी शेर” रिलीज़ — जल, जंगल, ज़मीन की संघर्ष गाथा पर आधारित अनकही कहानी

Vedant samachar
Oplus_16908288

CG CINEMA NEWS: छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आदिवासी अस्मिता और जल–जंगल–ज़मीन से जुड़े संघर्ष को नए रूप में प्रस्तुत करते हुए SV Film World अपनी वेब फ़िल्म “दण्डकारण्य” का पहला गीत “आदिवासी शेर” लेकर आया है। यह फ़िल्म दण्डकारण्य की अनकही कहानी को आदिवासी समाज की जुबानी प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों के हृदय को झंझोर देने वाली है। फ़िल्म की शुरुआत एक संवेदनशील संदेश से होती है, जिसमें टीम ने स्पष्ट किया है कि फ़िल्म में दिखाए गए सभी पात्र और घटनाएँ पूरी तरह काल्पनिक हैं और किसी भी समाज, व्यक्ति या जाति की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का उद्देश्य नहीं है। फिर भी यदि किसी को अप्रिय महसूस होता है, तो इसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं।

इस वेब फ़िल्म का निर्माण निर्माता संजीव कुमार साहू द्वारा किया गया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट वंदना साहू (बिंदास बहुरानी) ने लिखी है। निर्देशन की ज़िम्मेदारी अमित डडसेना ने संभाली है और सह–निर्देशक के रूप में प्रिया डडसेना शामिल हैं। पहले गीत “आदिवासी शेर” को दानी वर्मा और शिवानी जंघेल ने अपनी आवाज़ दी है, जिसके बोल दानी वर्मा ने लिखे हैं। संगीत सूरज महानंद ने तैयार किया है और रिकॉर्डिंग अजय बाघ द्वारा Melody Point Studio में की गई है। वीडियो में बिंदास बहुरानी, कुंदन साहू, कान्हा, जागेश्वर साहू, कोमल दास साहू, रितु टंडन, रजत साहू सहित कई कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।

वीडियो निर्देशन और संपादन हरीश पटेल ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी राकेश यादव की है। मेकअप रितु टंडन ने किया और लाइट सेटअप की ज़िम्मेदारी गोलू पटेल ने निभाई। आर्ट व कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कुंदन साहू, जागेश्वर साहू और कोमल दास साहू द्वारा तैयार किया गया है। पोस्टर निर्माण में प्रकाश पटेल और कुलेश साहू का योगदान रहा है तथा डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन ILLUSION VFX द्वारा किया गया है।

इस प्रोजेक्ट में कोर टीम के साथ–साथ कई लोगों का विशेष योगदान रहा है, जिनमें लक्ष्मण सिंह साहू, अनुराग साहू, महेंद्र साहू, कुलेश साहू, बलदाऊ कनैया स्टूडियो देमार और भास्कर साहू प्रमुख हैं। प्रोडक्शन मैनेजमेंट रजत गुरुपंच और सुधीर देशमुख (मुन्ना) ने संभाला। समग्र रूप से “दण्डकारण्य” वेब फ़िल्म छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और संघर्षों की एक सशक्त प्रस्तुति है, जिसका पहला गीत “आदिवासी शेर” दर्शकों में ऊर्जा व गर्व की भावना जगाता है। यदि आपने भी इस मनमोह लेने वाला गीत नई देखे तो अभी देखिए और अपना आशीर्वाद दीजिए।

Share This Article