कुरुक्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लगने से कार सवार दंपत्ति के बीच डर का माहौल बन गया। मामला उमरी रोड पर चल रही सियाज हाइब्रिड कार का है। कार की ऐसी वंट अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके कुछ देर बाद ही कर में आग लग गई। हालांकि समय रहते मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड ने आग को काबू कर लिया।
कार सवार दंपत्ति अनुज कादियान और उनकी पत्नी रात 11 बजे सेक्टर–8 के पास उमरी रोड पर घूम रहे थे। इसी दौरान उसकी कार के ऐसी वंट से धुआं निकलने लगा। जिसे देख दोनों डर गए। अनुज कादियान ने गाड़ी साइड में रोक कर खड़ी के दी। और दोनों गाड़ी से उतर गए। तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गया।
अनुज कादियान ने बताया कि गाड़ी से उतर कर जब उसका बोनट खोला तो कार के इंजन में आग भड़क गई। जिसके बाद वह कार से दूर हो गए। मौके कर अन्य राहगीर भी जुट गए। कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।
पूछताछ में सामने आया कि अनुज कादियान गुरुग्राम के रहने वाले है। और यहां अपने बेटे का एडमिशन करवाने आए थे। रात को घूमने के लिए कार ने सवार हो निकले थे। हालांकि पुलिस टीम आग लगने के कारणों की जांच ने जुटी है। प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट की मन जा रहा है। जांच जारी है।



