Vedant Samachar

देवर हर रात मिटाता था भाभी की प्यास, पति ने देख लिया सबकुछ, फिर मिलकर रची खौफनाक साजिश अवैध संबंध का खेल जान कांप उठे लोग

Vedant Samachar
2 Min Read

बड़वानी,25 सितम्बर : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जहाँ एक अंधे क़त्ल का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और छोटे भाई पर है। बताया जा रहा है कि भाभी-देवर के अवैध संबंध इस खौफ़नाक वारदात की वजह बने। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कल मुंडला में 20 सितम्बर को इंदिरा सागर नहर से एक युवक की लाश बरामद हुई थी।

शव की पहचान खड़कल निवासी अजय पंवार के रूप में की गई। शुरुआत में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की लेकिन तफ़्तीश में शक मृतक के छोटे भाई सुमित पंवार पर गया जो खुद परिजनों के साथ थाने आकर हत्या का केस दर्ज करवाने पहुँचा था। दरअसल अजय की शादी चार महीने पहले इंदौर की युवती छाया से हुई थी। शादी के बाद छाया और देवर सुमित के बीच अवैध संबंध बन गए। देवर हर रात अपनी भाभी के साथ चुपके से मिलता था यह राज़ जब परिवार और अजय को पता चला तो विवाद बढ़ गया। एक बार तो सुमित ने ज़हर तक खा लिया था। इसके बाद माता-पिता ने अजय और उसकी पत्नी को गाँव भेज दिया। लेकिन सुमित और छाया का रिश्ता वहीं नहीं टूटा।

Share This Article