Vedant Samachar

CG CRIME : खेत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली दहशत…

Vedant Samachar
1 Min Read

गरियाबंद,01सितम्बर (वेदांत समाचार)। छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरगांव गांव के कटेलपारा में शनिवार को एक खेत से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही 45 वर्षीय गंगाधर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गंगाधर बीते बुधवार को बाजार जाने के बाद से लापता था।

लगातार खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पांच दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि—“मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।” घटना के बाद से गांव में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article