Vedant Samachar

दीपका में अशासकीय स्कूल संघ का सांस्कृतिक सम्मान समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ अभिनंदन

Vedant samachar
2 Min Read

राजू तिवारी,कोरबा,06 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले दीपका अशासकीय स्कूल संघ दीपका द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संगीता साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आचार्य विधि से पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके पश्चात शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं मंचीय प्रस्तुति क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

इस अवसर पर अशासकीय स्कूल संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष अक्षय दुबे, पार्षद अरुणीश तिवारी, ज्योति तिवारी, दीपका की नोडल अधिकारी कल्पना बेंजामिन, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, चरक संहिता के संयोजक सत्य प्रकाश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भौनेन्द्र डहरवाल, एसआर अमित, सुनीता यादव, नारायण चंद्रा, आरएस मनहर, ममता मनहर, प्रतिभा यादव, रेनू तिवारी, आकाश पांडे, पुष्पा श्रीवास, जगतयम साहू, शैलेंद्र द्विवेदी, सत्यसाक्षी नाग, मनोरा लकड़ा, मोंटू प्रसाद, पीएच द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष धर्म तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article