बिलासपुर, 11 अगस्त (वेदांत समाचार)। रतनपुर पुलिस ने 10 अगस्त 2025 को ग्राम चपोरा चॉपी बॉध के पास जंगल में रेड कार्यवाही कर 10 जुआरी को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इन जुआरियों के पास से नगदी रकम 83,030 रुपये, 1-1 नग मोबाइल फोन, 5 नग मोटर साइकल, 52 पत्ती ताश, एक कंबल और एक बोरी पानी पाउच जुमला कीमती करीबन 3,33,030 रुपये जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
- अमित कुमार वाल्मिकी पिता दिनेश कुमार वाल्मिकी उम्र 37 वर्ष निवासी गोडपारा बिलासपुर
- शाहिद कुरैशी पिता शेख सुलेमान उम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज बिलासपुर
- गुलशन नामदेव पिता परमानंद नामदेव उम्र 34 वर्ष निवासी मसानगंज बिलासपुर
- शहबाज खान पिता नजर मोहम्मद उम्र 31 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर
- आशीष कुमार पिता स्व नागेश आनंद बहेलिया उम्र 35 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर
- नितेश नागदोने पिता स्व सुशील महर उम्र 33 वर्ष निवासी अबेडकर नगर बिलासपुर
- मोहम्मद सलीम शेख पिता रसीद समद उम्र 42 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर
- गोलु कुमार उर्फ लक्ष्मीनारायण पिता विनोद सतनामी उम्र 34 वर्ष निवासी मगरपारा बिलासपुर
- संतोष कुमार पाण्डेय पिता राकेश कुमार पाण्डेय उम्र 32 वर्ष निवासी पुलिस लाइन महिला थाना के पीछे बिलासपुर
- शेख अख्तर हुसैन पिता शेख शब्दर उम्र 42 वर्ष निवासी ईदगाह चौक बिलासपुर
वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर ग्राम चपोरा चॉपी बॉध के जंगल में रेड कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय, पवन सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जप्त की गई नगदी रकम और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है।



