Vedant Samachar

महान कलाकार चार्ली चैप्लिन द्वितीय की धरती मुंगेर को सुनील पाल ने किया नमन

Vedant samachar
4 Min Read
  • मुंगेर में आयोजित कवि सम्मेलन में सुनील पाल ने खूब हँसाया,हीरो राजन कुमार की अद्भुत प्रतिभा का जिक्र किया

मुंगेर (बिहार) : “मैं दुनिया को हँसाता हूं लेकिन मेरे चेहरे पर मुंगेर पुत्र चार्ली चैप्लिन द्वितीय उर्फ हीरो राजन कुमार अपने अभिनय से हँसी लाते हैं।मुम्बई के कई बड़े कार्यक्रमों में चार्ली चैप्लिन द्वितीय ने मुझे हँसाया हैं।जब भी मुंगेर का ज़िक्र आता हैं या मुंगेर आता हूं तो चार्ली चैप्लिन द्वितीय अनायास ही मेरे मन मस्तिष्क में आते हैं।मुंगेर को लोग चार्ली चैप्लिन द्वितीय का जन्मस्थल मानते हैं।”
दैनिक जागरण द्वारा मुंगेर के न्यू इरा पब्लिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुम्बई से आये सुनील पाल ने मुंगेर वासियों के समक्ष जब अपने दिल की बात रखी तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सुनील पाल वास्तव में एक मंझे हुए कॉमेडी कलाकार हैं।इतने बड़े कलाकार द्वारा एक स्थानीय कलाकार की जन्मभूमि को लेकर कही गई बात सराहनीय हैं।
सुनील पाल ने डॉ अनिल काशी मुरारका के अच्छे कार्यो की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि चार्ली चैप्लिन द्वितीय के गांव टेटीया बंबर मे स्वर्गीय मीना देवी के मुरारका बैकुंठधाम हिन्दू श्मशान भूमि का निर्माण कार्य पूरा किया गया।जिसमें हीरो राजन कुमार की भूमिका अहम रही हैं।आज कला ग्राम कई कलाकारों के लिए एक केंद्र बना हुआ हैं।जहां से वह अपनी कला को विकसित तो कर ही रहे हैं।साथ ही वह देश दुनिया से भी जुड़ रहे हैं।
सुनील पाल ने आगे कहा कि एक कलाकार क्या कुछ कर सकता हैं।यह हीरो राजन कुमार को देखने से पता चलता हैं।वह युवाओ के लिए रोल मॉडल हैं।विशेषरूप से कलाकार इनके प्रशंसक हैं।योग नगरी मुंगेर में हीरो राजन कुमार का जन्म हुआ हैं। वह पूरी दुनिया में चार्ली चैप्लिन द्वितीय बनकर लोगों को हँसाते हैं और बॉलीवुड में इनकी अपनी एक पहचान हैं।मुंगेर में मैं परफार्म करने आया हूं और चार्ली चैप्लिन द्वितीय मुझे सुन रहे हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं।
सुनील पाल ने हीरो राजन कुमार की अद्भुत प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने शहर मसीहा नहीं, नमस्ते बिहार जैसी फ़िल्मों मे लीड रोल किया हैं।बहुत सारे टीवी सीरियल में अपने अभिनय की छाप छोड़ी हैं। चार्ली चैप्लिन के रूप में 5 हजार से अधिक लाइव शो करके रिकार्ड बनाया हैं।हीरो राजन कुमार की लोकप्रियता केवल मुंगेर तक सीमित नहीं हैं,बल्कि वह जहां – जहां जाते हैं, उनके फैंस वहाँ निकल आते हैं।उनकी कड़ी मेहनत और उनके खुशमिजाज व्यवहार के कारण उनकी फैन फौलोइंग दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं।
सुनील पाल के अलावा यहां गौरी मिश्रा, बलराम श्रीवास्तव, संजय झाला जैसे कवियों ने भी मौजूदगी दर्ज करवाई।
हीरो राजन कुमार ने कहा कि सुनील पाल ने हमारी जन्मभूमि मुंगेर में लोगों को खूब हँसाया हैं।दैनिक जागरण समूह का आभार और ऐसे कार्यक्रम का आयोजन और भी होना चाहिए।
राजन कुमार बफटा के माध्यम से बिहार के अलग – अलग जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं।

Share This Article