Vedant Samachar

सफलता की कहानी : हार्ट की बीमारी से पीड़ित बच्चे का आरबीएसके योजना में निशुल्क ऑपरेशन हुआ सफल

Vedant samachar
3 Min Read

0 भोपाल के अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने किया बच्चे तरुण का ऑपरेशन

भोपाल, 15 जुलाई (वेदांत समाचार)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में जन्मजात हृदय रोग की बीमारी से ग्रसित 11 वर्ष 10 माह के बच्चे तरुण अहिरवार का सफल ऑपरेशन एलएन मेडीकल कालेज एवं जेके हास्पिटल भोपाल में संपन्न हुआ है। हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए उनके पिता मोहन गिरी विदिशा निवासी श्री माखनलाल यहां-वहां भटक रहे थे फिर उन्होंने जिला चिकित्सालय में बच्चे की जांच करने के उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आरबीएसके योजना तहत बच्चे का निशुल्क ऑपरेशन कराया है, जिससे अब बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है परिजनों ने इस योजना अंतर्गत प्रदाय की गई शासकीय सुविधाओं के प्रति साधुवाद भी व्यक्त किया है।

14 अगस्त 2014 को श्री संतोष कुशवाह के घर एक पुत्र का जन्म हुआ तो पूरा परिवार पुत्र को पाकर बहुत खुश था जन्म के बाद कुछ समय गुजर गया बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं लग रहा था अनेक बार डाक्टर को दिखाया एवं उपचार भी करवाया लेकिन शारीरिक विकास अपेक्षित रूप से नहीं हो पा रहा था एवं शारीरिक दुर्बलता के रहते अन्य समस्यायें होने लगी थीं। बच्चा खेलते खेलते हांफने लगता था डीईआईसी टीम ने परिवार की कांउसलिंग एवं बच्चे को तुरंत उपचार की आवश्यता थी बच्चे की दादी श्रीमति गिरजा बाई को बच्चे को जिला अस्पताल द्वारा चिन्हित हास्पिटलों में जाकर तुरंत ईको करवाने एवं उपचार निर्धारण हेतु भेजा।

परिजन अपनी इच्छा से बच्चे को एलएन मेडीकल कालेज एवं जेके हास्पिटल भोपाल में जांच एवं उपचार हेतु ले गये हास्पिटल में जांच के उपरांत ज्ञात हुआ कि बच्चा हृदय रोग की समस्या से पीडित है सभी तैयारियों के उपरांत 3 जुलाई 2025 को आरबीएसके योजना के अंतर्गत बच्चे का सफल आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा आज तरुण अहिरवार का परिवार उपचार से पूर्ण संतुष्ट एवं प्रसन्न है। समस्त उपचार की प्रक्रिया में बच्चे की दादी श्रीमति गिरजा बाई डी.ई.आई.सी. स्टाफ एवं एलएन मेडीकल कालेज एवं जेके हास्पिटल भोपाल स्टाफ की विशेष भूमिका रही। आपरेशन के उपरांत बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है एवं बच्चे का नियमित फालोअप किया जा रहा है।

Share This Article