Vedant Samachar

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर एसडीएम पामगढ़ देवेंद्र कुमार चौधरी को राज्य स्तरीय सम्मान

Vedant Samachar
1 Min Read

0 कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा ,25 जनवरी (वेदांत समाचार)। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित स्टेट अवार्ड्स 2026 के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा) पामगढ़ देवेंद्र कुमार चौधरी को बिलासपुर संभाग अंतर्गत उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। श्री चौधरी को यह सम्मान पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वाचन सहित अन्य कार्यों को सुदृढ़ करेंगे।

Share This Article