Vedant Samachar

मस्जिद में सोनम बाजवा ने किया कुछ ऐसा, भड़क गए शाही इमाम, कार्यवाही की मांग

Vedant samachar
2 Min Read

Sonam Bajwa Masjid Controversy: सोनम बाजवा हिंदी फिल्मों के साथ साथ पंजाबी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस वक्त वो विवादों में हैं और अपनी एक पंजाबी फिल्म पिट स्यापा को लेकर एक मामले में घिर गईं हैं।सोनम बाजवा ने एक मस्जिद में शूटिंग की थी जिसके बाद शाही इमाम ने इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग हाल ही में सरहिंद स्थित ऐतिहासिक मस्जिद भगत सदना कसाई में हुई थी। शूटिंग के बाद सोनम पर आरोप लगे हैं कि उन्होने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं।

सोशल मीडिया पर विवाद की खबरें आ रही हैं और पता चला है कि पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने इसको लेकर कई बातें कहीं हैं। शाही इमाम ने गुजारिश की है कि फतेहगढ़ साहिब पुलिस इस मामले में कार्यवाही करे और हीरोइन सोनम बाजवा सही फिल्म की पूरी टीम जैसे, डायरेक्टर और क्रू पर मुकदमा हो। इस खबर के सामने आने के बाद सोनम बाजवा के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सोनम बाजवा की तरफ से इस पूरे मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस पूरे मामले में लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ”देख लिया पंजाब वालों भाई चारा..” एक ने लिखा, ”नाराज़ हो गए इमाम साहब गुरुद्वारे में नमाज पढ़ते हैं तो भाई चारा बढ़ता है।” एक ने लिखा, ”पता चला सभी जगह धर्मनिरपेक्षता नहीं होती।” एक ने लिखा, ”भाईचारा नहीं निभाया गया यहां।” इस तरह से लोग मुसलमानों को टारगेट करते हुए भाईचारा पर ताने मार रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस पूरे मामले में किस तरह की प्रतिक्रिया देती है।

Share This Article