Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ : मलेरिया से छह साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Vedant samachar
2 Min Read

जगदलपुर, 24 जुलाई Iबस्तर जिले के दरभा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले नागलसर में गुरुवार की सुबह एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चें को कुछ दिनों से मलेरिया होने के साथ ही उसे चिकनपॉक्स भी हो गया था। जहां घर में ही उसका उपचार किया जा रहा था, बच्चे को अस्पताल नहीं ले जाया गया। फिलहाल बच्चे के शव को मेकाज के पीएम घर मे रखा गया है।

मामले की जानकारी देते हुए नागलसर गांव की मितानिन सोमबति ने बताया कि गांव में रहने वाले गंगू नाग के बड़े बेटे अमित नाग 6 वर्ष को सोमवार से स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली। जहां उसे बुखार था, मितानिन ने किट से जब चेक किया तो उसने बताया कि बच्चा मलेरिया पॉजिटिव निकला। वहीं, मितानिन ने बच्चें को टेबलेट भी खाने के लिए दी। साथ ही परिजनों को कहा कि बच्चे को बेहतर उपचार के लिए नानगुर सीएचसी ले जाये। जिससे कि बच्चे को सही इलाज मिल सके, लेकिन परिजनों का कहना था कि बच्चे को चिकनपॉक्स होने के कारण उसे बाहर नहीं ले जाया गया। वहीं, घर में ही उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की सुबह आज जब बच्चे की तबियत ज्यादा खराब हुई तो उसे 108 के माध्यम से मेकाज लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया, बच्चे के शव को पीएम घर मे रखा गया है।

Share This Article