Vedant Samachar

कोरबा: नारी सशक्तिकरण और उत्पीड़न विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 03 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले के पावर इंपीरिया स्थित फ्रेंड ग्रुप्स द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों पर एक विचार–गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी श्रीमती कल्पना मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं की भूमिका, अधिकारों, सामाजिक चुनौतियों और आत्मनिर्भरता पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, जागरूकता और आत्मसम्मान के माध्यम से समाज में महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न के विभिन्न स्वरूपों पर चर्चा करते हुए उससे निपटने के कानूनी और सामाजिक उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।

इस संगोष्ठी में श्रीमती सोनल शाह, अलका फ्लिप, बबली कौर, रेखा श्रीवास्तव, अर्चना गुहा राय, मधु चौधरी, आरती पालीवाल, चीनासा राठौर, पुष्पांजलि राउत, अनिमा सारंगी, सरिता अग्रवाल, अनीता सिंह एवं अर्चना मिश्रा ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई और अपने विचार साझा किए।

अंत में श्रीमती कल्पना मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग व सशक्त बनाते हैं।

Share This Article