Vedant Samachar

नव-नियुक्त आईजी बिलासपुर रेंज से एसईसीएल निदेशक (मानव संसाधन) ने की सौजन्य भेंट

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 30 जनवरी (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने नव-नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग (IPS) से 30 जनवरी 2026 को शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी समन्वय और सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

भेंट के दौरान एसईसीएल निदेशक बिरंची दास ने आईजी राम गोपाल गर्ग को एसईसीएल के परिचालन क्षेत्रों, सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक गतिविधियों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने एसईसीएल के कार्यक्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने एसईसीएल प्रबंधन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही और आश्वस्त किया कि बिलासपुर रेंज पुलिस औद्योगिक क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के बीच भविष्य में आपसी तालमेल को और मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समन्वित प्रयास करने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

Share This Article