Vedant Samachar

SECL भटगाँव क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन 5.0 के दौरान किया गया 27 बायो टॉयलेट का लोकार्पण

Vedant samachar
1 Min Read

भटगांव, 29 अक्टूबर । एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र के विभिन्न माइन्स एवं कार्यालयों में 27 बायो टॉयलेट का लोकार्पण किया गया।

निदेशक (मा.सं.) बिरंची दास के मार्गदर्शन में की गई इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थलों पर स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना एवं कर्मचारियों तथा स्थानीय समुदाय के लिए बेहतर स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिलिप बोबडे द्वारा बायो-टॉयलेट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अमला अधिकारी (सिविल) नितिन नाइक ने बायो टॉयलेट की तकनीकी की विस्तृत जानकारी दी। महाप्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में स्वच्छता के संबंध में बायो टॉयलेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कंपनी में अग्रणी तौर पर भटगाँव क्षेत्र स्थापित करने हेतु संबंधित अधिकारियों- कर्मचारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर अमला अधिकारी (मा.सं.) राजकुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति, कल्याण समिति, क्षेत्र के अन्य संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ये बायो टॉयलेट क्षेत्र के विभिन्न इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्थापित किए गए हैं। ये बायोलॉजीकल अपघटन तकनीकी पर आधारित पर्यावरण हितैषी बायो टॉयलेट क्षेत्र में स्वच्छता की अभिवृद्धि में मील का पत्थर साबित होंगे।

Share This Article