SECL मुख्यालय बिलासपुर में ILO रेडियोग्राफी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को मिला उन्नत प्रशिक्षण

बिलासपुर, 02 अप्रैल (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अंतर्गत एमडीआई, बिलासपुर में 30 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ILO रेडियोग्राफी हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में संगठन के विभिन्न क्षेत्रों से आए हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विशेषज्ञता को और अधिक निखारा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अनुभवी विशेषज्ञों की फैकल्टी टीम द्वारा किया गया। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशनल हेल्थ के साइंटिस्ट डॉ. अंकित वीरमगामी और डॉ. महेंद्र ठाकोर के साथ-साथ डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) के असिस्टेंट डायरेक्टर एवं प्रमुख (ऑक्यूपेशनल हेल्थ) डॉ. जॉर्ज जॉन शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन DGMS (मेडिकल) के मार्गदर्शन में किया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ILO क्लासिफिकेशन सिस्टम, स्टैंडर्डाइज्ड इंटरप्रिटेशन तकनीक और ऑक्यूपेशनल लंग डिजीज सर्विलांस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केस-बेस्ड डिस्कशन, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और हैंड्स-ऑन एक्सरसाइज शामिल किए गए, जिससे प्रतिभागियों की डायग्नोस्टिक एक्यूरेसी और कंसिस्टेंसी में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

प्रशिक्षण सत्रों को इस तरह डिजाइन किया गया था कि सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के बीच संतुलन स्थापित हो सके। इंटरैक्टिव मॉड्यूल्स और तकनीकी सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का समापन 01 अप्रैल 2026 को आयोजित वेलिडिक्टरी सेशन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनके फीडबैक भी लिए गए। आयोजनकर्ताओं ने DGMS (मेडिकल) का मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, कार्यक्रम की सफलता में SECL के चिकित्सा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *