Vedant Samachar

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

खैरागढ़ ,25 जनवरी (वेदांत समाचार)। छुईखदान ब्लॉक के पद्मावतीपुर में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हाइवा वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतिका की शिनाख्त नहीं कर पाई है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Share This Article