Vedant Samachar

Sakti Police ने चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read


सक्ती, 23 अगस्त (वेदांत समाचार)। सक्ती पुलिस ने एक बड़े मामले में चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 04 नग लोहे का चैनल गाडर बरामद किया गया है, जो पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से खरीदा गया था।

मामला 05 अगस्त, 2025 का है, जब प्रमोद कुमार चैहान निवासी सराईपाली थाना सक्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ठेका के निर्माणाधीन मकान के छत के ऊपर से लोहे के चैनल गाडर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 06 अगस्त, 2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 05 नग लोहे का चैनल गाडर बरामद किया गया था।

आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी लगातार फरार था, जिसे आज 23 अगस्त, 2025 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया और 04 नग लोहे के गाडर पेश किए, जिसे जप्त कर लिया गया।

आरोपी का विवरण:

  • अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी पिता स्वर्गीय श्री गोरेलाल सहिस उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 कसेरपारा सक्ती

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक कुल 09 नग लोहे का चैनल गाडर जप्त किया जा चुका है। इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्र.आर. संजीव शर्मा, आर. घनश्याम टंडन, प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article