Vedant Samachar

कम राशि में सुरक्षित निवेश, पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बनी निवेशकों की पहली पसंद

Vedant Samachar
1 Min Read

अगर आप सुरक्षित रिटर्न वाली निवेश योजना की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम एक विश्वसनीय विकल्प है। यह स्कीम गारंटीड रिटर्न के साथ निवेश की पूरी सुरक्षा प्रदान करती है।

किसान विकास पत्र में निवेश की शुरुआत केवल 1000 रुपये से की जा सकती है। यह सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इस योजना में 7.5 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाता है, जिसके चलते निवेशित राशि निर्धारित अवधि में दोगुनी हो जाती है।

यह योजना तीन प्रकार के खातों में खोली जा सकती है। सिंगल, ज्वाइंट ए और ज्वाइंट बी। किसान विकास पत्र मूल रूप से वर्ष 1988 में शुरू किया गया था और 2014 में इसे दोबारा लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य सुरक्षित और दीर्घकालिक बचत को बढ़ावा देना है।

किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से भी खरीदा जा सकता है। इसके तहत नाबालिग के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है।

Share This Article