Vedant Samachar

टीपी नगर शराब दुकान पर शराबियों का हंगामा, दुकान के बाहर हुई जमकर मारपीट…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,19अक्टूबर (वेदांत समाचार)। टीपी नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। शनिवार की रात लगभग 10 बजे ठीक दुकान बंद होने ही वाली थी, उससे पहले दुकान के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक के सिर पर चोंट आने के बाद सब मौके से भाग गए। विवाद शराब खरीदने के दौरान हुआ।

मारपीट की घटना के बाद 10 बजते ही शराब दुकान को बंद कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोग दुकान के अंदर ही घुस गए और दुकानदारों से शराब देने की जिद करने लगे। दुकानदारों ने बंद होने की बात कहते हुए बाहर जाने को कहा. लेकिन उसके बावजूद भी हंगामा चलता रहा और युवक दुकानदारों के साथ गाली-गलौज करने लगे यही नहीं दुकान के गेट को लात से मार रहे थे।

ये भी पढ़ें : दिवाली पर खरीदें ये 5 ‘कुबेर’ शेयर, भर जाएगी आपकी तिजोरी!…

वहीं, शराब दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों के आसपास लोग शराब पीते नजर आए। इन लोगों को किसी का डर नहीं था। खुलेआम सड़कों पर शराब पिया जा रहा है। प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

अभी तक मामले की जानकारी नहीं- आबकारी अधिकारी
रात 10 बजे के बाद शराब की खाली बोतलें इकट्ठा करने आए कबाड़ियों ने बताया कि उन्होंने एक बोरी से अधिक बोतलें जमा कर ली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे एक बोरी पहले ही छोड़कर आ चुके हैं। यह दर्शाता है कि आसपास खुलेआम शराब पीकर बोतलें फेंकी जा रही हैं, जिन्हें वे इकट्ठा कर बेचते हैं। इस मामले में आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि उन्हें अब तक मामले की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वे इसे संज्ञान में लेंगी।

Share This Article