मेष राशिफल आज
दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी बात को लेकर जिद और अहंकार न दिखाएं। आप अपनी कला और हुनर से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी से किया वादा भी समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने व्यापार में कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपको आर्थिक मामलों पर ध्यान देना होगा।
वृषभ राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी भी काम में उसकी नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको कुछ नए लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचना होगा। आपको अपने काम को धैर्य और हिम्मत से निपटाने की जरूरत है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि का दिन रहेगा। किसी भी सरकारी योजना में निवेश करने से पहले आपको उसके नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने का प्रयास करें। एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से किसी से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है। जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं निकालने चाहिए।
कर्क राशिफल आज
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने बॉस से कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर आप यात्रा पर जाते हैं तो वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आप घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल आज
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को पूरे मन से निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
कन्या राशिफल
आज आपके लिए बहुत समझदारी से काम लेने का दिन रहेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर टिके रहने की जरूरत है, तभी आपके काम पूरे होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने काम के लिए कोई योजना बनाने की जरूरत है। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी की बात मानकर पैसा लगाने से बचना होगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है।
तुला राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का रहेगा। आपको काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको उदारता दिखाते हुए कार्यस्थल पर छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। आप अपने माता-पिता से कुछ पारिवारिक मामलों पर बात कर सकते हैं। अगर आपका पैसों से जुड़ा कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करने का रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको गुस्से में कुछ भी कहने से बचना होगा। आपको खर्चों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपके मजबूत आत्मविश्वास के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक सीखने की जरूरत है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आपकी बहस हो सकती है।
धनु राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को थामे रखने का रहेगा। आपको बड़ों का सहयोग और साथ भरपूर मिलेगा। आध्यात्म में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थी किसी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें अवश्य ही सफलता मिलेगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको कुछ ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मकर राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भूमि और वाहन खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। मातृ पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ईश्वर की आराधना में आपकी काफी रुचि रहेगी। दान-पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने मन में सामंजस्य की भावना बनाए रखनी होगी। बड़ों के सामने किसी भी बात को लेकर जिद और अहंकार न दिखाएं।
कुंभ राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने काम से नई पहचान मिलेगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। आप अपने घर का नवीनीकरण कराने की योजना भी बना सकते हैं। आप अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए कहीं और भेज सकते हैं।
मीन राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। व्यवसायी जातकों को इस महीने कुछ नए लोगों से मेलजोल का मौका मिलेगा। आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी, भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा।