Vedant Samachar

राज्योत्सव 2025: संस्कृति, संगीत और उत्साह का संगम…छत्तीसगढ़ी जसगीत गायिका अलका चंद्राकार दे रही अपनी प्रस्तुति

Vedant samachar
1 Min Read

  • गायिका के मधुर ध्वनि से कार्यक्रम स्थल हो रहा गुंजायमान
  • स्थानीय कलाकारों के आकर्षक कार्यक्रमों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

कोरबा 03 नवम्बर 2025/ पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जिसे राज्य शासन द्वारा हर्षोल्लास के साथ रजत वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर में घण्टाघर के ओपन थियेटर मैदान में राज्योत्सव-2025 का जिला स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है,।

आयोजन के दूसरे दिवस 03 नवम्बर को छत्तीसगढ़ी जसगीत गायिका अलका चंद्राकर सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। गायिका अलका चंद्राकर मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दे रही है। माता जगदम्बा की आराधना से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की है।


उनकी सुमधुर ध्वनि सुनकर तालियों से माहौल गूंज रहा है।
इस अवसर पर सभापति नगर निगम नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article